धरमपुरी: मांडू में जहाज महल की छटा ने खींचा हजारों पर्यटकों का ध्यान
मांडू में जहाज महल की छटा ने खींचा हजारों पर्यटकों का रुख। रविवार दोपहर 2:00 बजे, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कोलकाता और बंगाल सहित कई राज्यों से हजारों पर्यटक जहाज महल की अद्भुत वास्तुकला और हरियाली देखने पहुंचे। कपूर और मुंज सागर तालाबों के बीच स्थित यह ऐतिहासिक महल पानी में तैरते जहाज जैसा दृश्य प्रस्तुत करता है।