काशीपुर गांव के पास चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह तकरीबन दस बजे जब वह अपने साथी के साथ बाजार जा रहे थे, तभी पूर्व नियोजित साजिश के तहत हमलावरों ने दो कारों से रास्ता रोककर उन पर लाठी-डंडों और तमंचों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नियत से