डिबाई: डिबाई के कसेर कलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 8 फरवरी को शिविर लगाकर बनाएं जाएंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र
डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी ने क्षेत्रीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि 8 फरवरी को कसेर कलां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगाकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। विधायक ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की है कि यहां दिव्यांग जन परिजनों को साथ शिविर में अपने प्रमाण पत्र अवश्य बनवा लें। दिव्यांग प्रमाण पत्र से लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।