सोमवार को शाम 5 बजे के करीब जौनसार-बावर से संबंधित छत्रधारी चालदा महासू महाराज की प्रस्थान यात्रा के दौरान सोमवार को दसोंउ गांव में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। वर्षों बाद देवता के दर्शन के लिए पहुंचे हजारों लोगों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। दसोंउ मंदिर परिसर से आज चालदा महाराज हिमाचल की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।