चैनपुर: सिविल गांव में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत शामिल हुए
Chainpur, Gumla | Nov 15, 2024 चैनपुर क्षेत्र के दुर्गम गांव सिविल में भारत मुंडा समाज द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बिरसा मुंडा की जयंती काफी धूमधाम से मनाई गई मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा सहित कई लोगों के द्वारा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।