बिश्रामपुर: विश्रामपुर से कांवरियों का पहला जत्था मोटरसाइकिल से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ
विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित पंचमुखी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद 24 कावरियों का पहला जत्था सोमवार को दोपहर करीब 12बजे बाइक से बाबानगरी देवघर के लिये रवाना हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी व जिला योजना समिति सदस्य संजय बैठा ने संयुक्त रूप से जत्थे को भगवा झंडा दिखाकर देवघर के लिए रवाना