सादाबाद: सेना के जवान की हत्या में 13 लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट, समदपुर में सैनिक सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
समदपुर निवासी भारतीय सेना के जवान अखिलेश चौधरी की दर्जन भर से ज्यादा लोगों द्वारा हाथरस रोड पर गोली मार कर हत्या कर दी थी। सैनिक की बहन ने 13 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है। जब शव पोस्टमार्टम के बाद गाँव में पहुंचा तो हजारों लोगों की अंतिम दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। वही मथुरा से आई सैनिक टुकड़ी के द्वारा सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी।