रायसेन: मडिया डैम से पानी बढ़ने पर बेगमगंज क्षेत्र के कई गांव डूब संकट में। किसानों की फसल बर्बाद, मुआवज़े की राह देख रहे लोग।”
Raisen, Raisen | Sep 16, 2025 “रायसेन ज़िले के बेगमगंज क्षेत्र में मडिया डैम का जलस्तर बढ़ने से हालात गंभीर हो गए हैं। ककरुआ और चांदामऊ गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं, जबकि 44 गांव आंशिक प्रभावित हैं। किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं और कई घर पानी में समा गए, लेकिन मुआवज़े को लेकर अनियमितता सामने आ रही है। कई परिवार अब तक पुनर्वास और राहत से वंचित हैं। वहीं सागर–भोपाल मार्ग पर भी यातायात ठप हो गया है। ग्रामीण प्रशासन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अधूरे निर्माण कार्य और तैयारी की कमी से संकट और गहराया।”