मोहनलालगंज: गोसाईगंज में पिता-पुत्र के साथ हुई मारपीट, तोड़ी गई गाड़ी और गुमटी, जान से मारने की मिली धमकी
लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर मजरा बक्कास में बीते सोमवार रात विवाद के बाद हमला हुआ। पीड़ित श्यामलाल ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनका पुत्र अरविन्द गाड़ी धो रहा था, तभी विपक्षी दिनेश, मुलायम, देवा और रीतू आकर गाली-गलौज करने लगे और लात-घूंसों व डंडों से अरविन्द को घायल कर दिया।