चिखली: पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुआं में केरियर डे एवं परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ
विद्यालय के संस्थाप्रधान गजेंद्र जैन की अध्यक्षता एवं व्यवसाई अशोक कुमार कलाल के मुख्य आतिथ्य एवं खेमा भाई यादव के विजिष्ट आतिथ्य मे इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व्यवसाई अशोक कुमार कलाल द्वारा छात्रों को केरियर के निर्माण को लेकर क्या करना चाहिए किस ओर आपका झुकाव हे ओर भविष्य मे आगे आप किस राह पर चलकर किस विषय को चयनित कर सफलता हासिल कर सकते हो।