सोनभद्र के दुद्धी में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए दुद्धी (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।पहला हादसा अमवार चौकी क्षेत्र के कॉलोनी के पास हुआ। अमवार निवासी 20 वर्षीय मिथिलेश पुत्र श्रवण शनिवार रात करीब 8 बजे अपनी मां को बाजार से लाने के लिए बाइक से जा रहा था।