आरा: बकरी गांव के समीप प्रेम विवाह करने पर लड़की के परिजनों ने लड़के के दादा को पीटकर किया गंभीर रूप से जख्मी
Arrah, Bhojpur | Jan 28, 2024 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बकरी गांव निवासी राज नारायण चौधरी को लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया गया है। दरअसल जख्मी वृद्ध का पोता मोनू चौधरी ने गांव के पास की लड़की से प्रेम विवाह कर लिया। जिसकी वजह से लड़की के आक्रोशित परिजनों ने दादा को पीटकर जख्मी कर दिया है।