फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद में तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, साढ़े 12 लाख कीमत का 54 किलो गांजा बरामद, ट्राली बैग से करते थे तस्करी
कंपिल थाना पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंकित, आयुष, ओमजी गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है इनके पास से 12,50,000 कीमत का 54 किलो नाजायज गांजा बरामद किया गया है।यह लोग ट्रॉली बैग के माध्यम से गांजा सप्लाई करते थे। फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार 3:30 PM पर प्रेस वार्ता की।