खरगोन जिले के ऊन स्थित महालक्ष्मी मंदिर में शनिवार सुबह 10:00 धनतेरस से पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव शुरू हो गया है। दीपावली के लिए मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। मंदिर के पुजारी नरेंद्र पंडित ने बताया कि यह महोत्सव पांच दिनों तक चलेगा।