फरीदपुर: फरीदपुर थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रही चेकिंग अभियान के तहत फरीदपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर गौसगंज पुलिया से जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले आरोपी अवधेश पुत्र कन्ही निवासी ग्राम सैदापुर थाना फरीदपुर को गिरफ्तार किया आपको बता दें थाना फरीदपुर पुलिस ने रविवार समय लगभग शाम के 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया आरोपी को जेल भेजा।