नानपारा: भैंसहा गौ आश्रय स्थल पर गोवर्धन पूजा का आयोजन, गोवंश की विधि विधान से पूजा कर सेवा की गई
रिसिया बैंक के भैंसहा स्थित अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल पर गोवर्धन और गौवंश पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन प्रधान शिव प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान गौवंश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ गौ माताओं को मिष्ठान का भोग लगाया और उन्हें गुड़, चना व लाई खिलाकर सेवा की।