सिकंदराराऊ: सिंचावाली कदीम में खाली प्लॉट को लेकर हुई मारपीट, पिता-पुत्र हुए घायल, पुलिस से की गई शिकायत
सिंचावली कदीम में गत दिनों खाली प्लॉट को लेकर परिवार के लोगों में विवाद और मारपीट हो गई थी जिसमें पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर के द्वारा रेफर कर दिया। जिसमें से एक घायल का आगरा के मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।