उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर की घटना, छात्रा को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर स्थित शिवम विहार में पड़ोसी के कुत्ते ने छात्रा को काट लिया। जिससे जया (22) बुरी तरह जख्मी हो गई। उसने बड़ी मुश्किल से खुद को छुड़ाया। जख्मी हालत में उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने जया का