लालगंज थाना के हाईवे पर स्थित मलेट्री कंपाउंड के पास रविवार शाम करीब 5:00 बजे एक टैंकर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे सड़क पर गिरकर तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस सेवा से गंभीरावस्था में अस्पताल भेजा। बताया कि एक बाइक पर सवार तीन लोग मिर्जापुर से लालगंज की तरफ जा रहे थे कि यह हादसा हो गया।