गोड्डा: नगर परिषद कार्यालय में पहली बैठक, हाई मास्क लाइट का मुद्दा गरमाया, सभी वार्ड पार्षद एकजुट
Godda, Godda | Mar 24, 2026 नगर परिषद गोड्डा में सोलर स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट योजना को लेकर बुधवार की दोपहर पहली बैठक में बड़ा विवाद सामने आया है। करीब 7 करोड़ 67 लाख रुपये की इस योजना में अनियमितता की आशंका पर अब पूरा नगर परिषद एकजुट हो गया है। उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर उच्चस्तरीय जांच की मांग कर दी है, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।