शुजालपुर के 77 वर्षीय व्यवसायी योगेश कुमार का मंगलवार, 10 मार्च को निधन हो गया। परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान किया। शाजापुर जिला अस्पताल की टीम ने शुजालपुर पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। दान की गई दोनों आंखें इंदौर आई बैंक भेजी गई हैं, जिनसे दो कॉर्निया रोगियों को नई रोशनी मिल सकेगी।