गुरुवार को शाम करीब चार बजे बाड़ा व्यापार चौक के समीप बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 पर टैंकलोरी एवं बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. घायल बाइक सवार युवकों की पहचान बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड तीन निवासी देवेश कुमार पासवान के पुत्र यश राज के रूप में की गई है।