इंदौर: कोयले से संचालित औद्योगिक,अन्य व्यावसायिक इकाइयों पर होगी सख्ती
शहर की वायु गुणवत्ता को सुधारने का प्रयास इंदौर कलेक्टर
Indore, Indore | Aug 21, 2024 वायु गुणवत्ता में सुधार लाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।इसी संबंध में कलेक्टर आशीष सिंह ने एमपीआईडीसी विभाग के अधिकारियों के साथ एक अहम् बैठक की इस बैठक में शहर और आसपास के इलाकों में कोयले से संचालित औद्योगिक और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में प्राकृतिक गैस का उपयोग सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक चर्चा की गई।