कानपुर: सीएसजेएमयू में गैंगरेप की कोशिश के आरोप में 3 आरोपियों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने सस्पेंड किया, आज कोर्ट में दर्ज होंगे बयान
सीएसजेएमयू में गैंगरेप की कोशिश करने वाले तीनों आरोपियों को विवि प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है। पुलिस तीनों छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में प्रो-वाइस चांसलर प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने बुधवार 10 बजे बताया कि, पीड़िता का बयान दर्ज कर पुलिस ने उसका मेडिकल भी करा लिया है। आज कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।