छोटीसादड़ी के केसुन्दा गांव की सीमा पर नोमिल चौराहे के पास एक संदिग्ध सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के युवक की मौत हो गई। जहां पुलिस इसे महज एक दुर्घटना मान रही है, वहीं परिजन इसे सुनियोजित साजिशन हत्या बता रहे हैं और राजा रंघुवंशी की हत्या जैसा मामले से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगा रहे हैं।