कैंपियरगंज: पीपीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नं 12 और 13 में निर्मित फोरलेन बाईपास को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamsya nis:value=jansamsya nis:enabled=true nis:link/>
कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपीगंज के वार्ड नंबर 12 और 13 में निर्मित हो रहे, फोरलेन बाईपास के बगल में जंगल के रास्ते लगभग दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर, अंडर पास न बनने को लेकर आज जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व सैकड़ो की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया, नारेबाजी की और अंडर पास बनवाने को लेकर मांग किया।