कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में छत का पानी गिराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 5 लोग घायल
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव में छत का पानी गिराने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए, इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, व पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, पुलिस ने कहा जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।