मोतिहारी: पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र में इस बार बढ़ाए गए 132 मतदान केंद्र
पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र में इस बार 132 मतदान केन्द्रों की संख्या बढ़ाई गई है.पिछले लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्रो की संख्या 1611 थी तो इस बार कुल मतदान केंद्र की संख्या 1743 है.सबसे अधिक मतदान केंद्रो की संख्या पिपरा विधानसभा क्षेत्र में 315 तथा सबसे कम मतदान केंद्रो की संख्या कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में 234 मतदान केंद्र बनाए गए है.