बिहार: पटेल नगर शिव मंदिर से निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
Bihar, Nalanda | Mar 8, 2024 महाशिवरात्रि के मौके पर बिहार शरीफ के पटेल नगर शिव मंदिर से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें 251 महिलाओं ने कलश लेकर नगर का भ्रमण किया। भाजपा नेता अविनाश मुखिया ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह का कार्यक्रम शाम में रखा गया है, इसी को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई है।