मथुरा: वृंदावन में दर्जनों ई-रिक्शा सीज, कुछ पुलिस कर्मियों की लापरवाही से गड़बड़ा रहा रूट डायवर्जन प्लान
बांके बिहारी की नगरी में आने वाले श्रद्धालु भीषण जाम से परेशान अब आमजन को इस जाम से राहत दिलवाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने आज ई-रिक्शाओं के खिलाफ सख्त अभियान चलाया इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर चल रहे दर्जनों ई-रिक्शाओं को सीज किए जाने से नगर में हड़कंप मच गया।