डुमरांव: डुमरांव बुनियाद केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर सेवा शुरू, विभागीय सचिव ने किया उद्घाटन, मिलेंगी सभी सेवाएं
डुमरांव स्थित बुनियाद केंद्र परिसर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) सेवाओं का उद्घाटन किया गया। विभागीय सचिव वंदना प्रेयसी द्वारा गुरुवार की दोपहर एक बजे यह उद्घाटन किया गया। इस पहल के बाद बुनियाद केंद्र अब एक एकीकृत सेवा प्रदाता केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जहां लाभार्थियों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।