अधौरा: अधौरा प्रखंड में जीविका के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Adhaura, Kaimur | Jun 18, 2025 अधौरा प्रखंड में जीविका के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है। बुधवार को 10 बजे जीविका के कर्मचारियों ने बताया कि अन्य विभागों के संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों का मानदेय दुगना कर दिया गया है। किंतु हम जीविका कर्मचारी इस वेतन पर काम करने को मजबूर हैं। इस महंगाई के दौर में इतना कम वेतन पर काम कर रहे हैं इसको भी बढ़ाया जाए।