बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुमोदन समिति की बैठक हुई संपन्न
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) एवं प्रवर्तकता (स्पॉन्सरशिप) योजना अन्तर्गत नवीन आवेदन पत्रों की स्वीकृति हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुमोदन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) अन्तर्गत कुल 1065 और प्रवर्तकता(स्पॉन्सरशिप) योजनान्तर्गत 250 नवीन आवेदन प्राप्त हुए हैं।