बहराइच: फथना इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत फथना इलाके में आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। वहीं पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।