मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर नगर निगम के मनोज सिंह निर्विरोध उपमहापौर बने
मेदिनीनगर नगर निगम के उपमहापौर मनोज सिंह बन गए हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वार्ड नम्बर 5 की पार्षद श्रीमती नीरा देवी प्रस्तावक बनी ,जबकि वार्ड 12 के पार्षद अनूप कुमार सिंह समर्थक रहे। बताते चलें कि मनोज सिंह वार्ड नंबर 23 से निर्विरोध पार्षद भी चुने गए थे। इसके साथ ही उनके डिप्टी मेयर बनने की अटकले तेज हो गई थी।