खगड़िया: बछौता में मंदिर के निकट बैठे अधेड़ को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
सदर प्रखंड अंतर्गत बछौता में मंदिर के निकट बैठे अधेड़ को आज एक ई रिक्शा ने ठोकर मार दिया। इस घटना में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अधेड़ को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल का इलाज चल रहा है। घायल अधेड़ की पहचान सदर प्रखंड अंतर्गत बछौता निवासी महेंद्र राम के रूप में हुई है।