कोल: अलीगढ़ प्रदर्शनी में मशीन से खुद निकाल कर आइसक्रीम खाते दिखे डीएम, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Koil, Aligarh | Jan 29, 2024 अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, दरअसल जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह अलीगढ़ प्रदर्शनी में निरीक्षण के लिए गए थे इस दौरान डीएम खुद आइसक्रीम मशीन पर पहुंचे और मशीन से आइसक्रीम निकाल कर खाने लग गए। वहीं डीएम द्वारा मशीन से आइसक्रीम निकाल कर खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।