कोल: थाना सासनी गेट के अंतर्गत एक दबंग व्यक्ति ने महिला के साथ घर में घुसकर की मारपीट, पीड़िता ने मामला कराया दर्ज
Koil, Aligarh | Jan 29, 2024 थाना सासनी गेट क्षेत्र में घर में घुसकर एक दबंग व्यक्ति ने महिला के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया है। वहीं शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए, जिसके बाद उक्त दबंग व्यक्ति ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस संदर्भ में महिला ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।