मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को 3 बजे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं सांसद पंकज चौधरी महराजगंज नगर के वार्ड संख्या 15 चिउरहाँ स्थित बूथ संख्या 179 पर पहुंचे। उन्होंने बूथ पर चल रही पुनरीक्षण प्रक्रिया का निरीक्षण किया।