देहरादून: गढ़ी कैंट के शौर्य स्थल में 9वें ट्राई सर्विसेज वेटरन्स दिवस पर समारोह का आयोजन, राज्यपाल ने की शिरकत
9वां ट्राई सर्विसेज वेटरन्स दिवस के अवसर पर शौर्य स्थल,गढ़ी कैंट में समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रि.लेफ्टिनेंट जनरल गुरमित सिंह के साथ ही सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और तीनों सेनाओं के भूतपूर्व सैनिकों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।