बलियापुर: विधायक चंद्रदेव महतो ने बलियापुर के प्रधानखंटा स्वास्थ्य केंद्र का मुद्दा विधानसभा में उठाया
धनबाद जिला अंतर्गत बलियापुर प्रखंड के प्रधानखंटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए दो मंजिला आधुनिक अस्पताल भवन का निर्माण वर्ष 2010–11 कराया गया था । ताकि वहाँ के ग्रामीण जनता को समय पर और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिल सके। यह भवन उस समय अत्यंत दूरदर्शिता के साथ बनाया गया था और क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी थी कि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त होंगी।