स्वीप कोषांग जमुई के तहत गुरुवार को 3 बजे लक्ष्मीपुर प्रखंड के गौरा पंचायत (बूथ संख्या 41, 42) एवं आनंदपुर पंचायत (बूथ संख्या 15, 16) में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेविका, सहायिका व महिला ग्रामीणों ने “सब कामों को छोड़कर, करना है यह काम, एक दिवस मतदान का, बाकी दिन आराम” स्लोगन के माध्यम से मतदान का महत्व बताया।