हरिहरगंज: राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढाब के प्रधानाध्यापक अर्जुन राम का हृदय गति रुकने से निधन, क्षेत्र में शोक
हरिहरगंज प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढाब के प्रधानाध्यापक अर्जुन राम का मंगलवार की अहले सुबह 4 बजे हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे सेवानिवृत्त शिक्षक देवनंदन राम के पुत्र थे और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए जाने जाते थे।