सैफई: बैदपुरा थाना पुलिस ने घर से नाराज होकर गुम हुए बालक को खोजकर परिजनों को किया सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस की की प्रसंसा
Saifai, Etawah | Sep 5, 2024 बैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला छत्ते के रहने वाले रामचंद्र पुत्र सोभाराम ने थाना पुलिस को सूचना दी। उनका पुत्र रंजन कुमार घर से नाराज होकर कही चला गया हैं। जिसके बाद थाना पुलिस ने CCTV कैमरे की मदद से बालक को 3 घण्टे के अंदर रेलवे अंडर ब्रिज के पास से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने थाना पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की है।