भिवानी: कम समय में बेहतरीन परीक्षा परिणाम घोषित करने तथा नकल रहित परीक्षा संचालन हेतु PSWA का प्रतिनिधिमंडल मिला बोर्ड अध्यक्षसे
एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने कहा कि सबसे कम समय में रिजल्ट देना और नकल रहित परीक्षा करवाना एक उदाहरण पेश किया है। इसके लिए हम सभी बोर्ड चेयरमैन के आभारी हैं तथा इस प्रकार के कार्यों में ऐसोसिएशन हमेशा बोर्ड के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है ताकि युवा के भविष्य को सुधारा जा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड का यह परिवर्तन आमूलचूल परिवर्तन है।