नरसिंहपुर: औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में कैंपस ड्राइव, कई राज्यों से आए नौकरी के लिए अभ्यर्थी
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर में कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया इस कैम्पस ड्राइव में विक्टर ऑटो प्रा. लिमिटेड कंपनी फरीदाबाद द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जा रहे है और योग्यता के आधार पर युवाओं को जॉब ऑफर किए जा रहे है इस कैम्पस ड्राइव में शामिल होने युवा केवल मध्यप्रदेश ही नहीं देश के कई हिस्सों से आए है