नरसिंहपुर: 108 एंबुलेंस चालकों ने एसपी कार्यालय में दिया आवेदन, भाजपा मंडल अध्यक्ष पर लगाया धमकी देने का आरोप
नरसिंहपुर जिले के 108 एंबुलेंस के चालकों ने एसपी ऑफिस पहुँचकर एसपी के नाम एक शिकायत दी है। जिसमें 108 एम्बुलेंस चालको ने ग्राम मचवारा निवासी भगवत पटेल के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि राजनीतिक रसूख की धौंस देते हुए तीन एंबुलेंस को काफी देर तक जाने नहीं दिया और चालकों के साथ गाली-गलौंज करते हुए अभद्रता की। जब मामले की सूचना 108 जिला प्रभारी को दी तो उन्होंने