बेगूसराय: बेगूसराय शहर में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
बेगूसराय में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर में भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसे देखने के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा शहर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के नारों से गूंज उठा।महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के प्रसिद्ध कर्पूरी स्थान स्थित शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई।