शुक्रवार दोपहर 3 बजे शामली रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वीडियो में ट्रेन के अनाउंसमेंट के बाद प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़े यात्री पैदल ही ट्रैक क्रॉस करते हुए प्लेटफार्म नंबर 3 पर जाते हुए दिख रहे हैं। RPF दिल्ली डिवीजन ने संज्ञान लेते हुए रेलवे पुलिस को ऐसे व्यक्तियों पर रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत मुकदमा चलाने के निर्देश दिए हैं।