श्रीविजयनगर की धान मंडी में एक दर्जन फार्मों ने व्यापार संघ को छोड़कर व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की
Shree Vijainagar, Ganganagar | Mar 30, 2026
श्रीविजयनगर की धान मंडी में आज खुशी का माहौल रहा, जब प्रतिष्ठित व्यापारी शंकर लाल अग्रवाल व उनकी संबंधित फर्मों तथा गोकल चंद केसरी चंद व उनकी फर्मों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। सोमवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार व्यापार मंडल कार्यालय में इस अवसर पर व्यापारियों ने उनका स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।